- पूजा नागरा को बनाया संयुक्त सचिव और दर्शन बंसल बने कोषाध्यक्ष
पंचकूला
आम आदमी पार्टी ने लोक सभा अंबाला हलके के लिए अपनी पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें सेक्टर 19 से पार्षद रहे रविकांत स्वामी तथा आरती अरोड़ा को पार्टी के अंबाला लोकसभा हलके का सचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा पूजा नागरा को संयुक्त सचिव तथा दर्शन बनती को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह सभी नियुक्तियां आप के हरियाणा मामलों के प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने की। गुप्ता ने उन्हें नियुक्तिपत्र थमाते हुए आशा व्यक्त की कि वे सब पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने व आमजन को आप के साथ जोडऩे का काम करेंगे। अपनी इस नियुक्ति के लिए डा. सुशील गुप्ता, पार्टी के उततरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए पूजा नागरा ने कहा कि वह पार्टी आलााकमान की ओर से उनकी पंचकूला में लगाई गई डयूटी को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेवारी के साथ निभाएंगी। पूजा नागरा आम आदमी पार्टी में किसी भी पद पर ना रहते हुए भी निगम और हरियाणा सरकार के की नाकामियों के मुद्दे पूरे जोर शोर से उठाती रही हैं।