31वाँ समभंग नाट्योत्सव 2025 संपन्न
चण्डीगढ़ : समभंग थिएटर द्वारा स्वामी रामतीर्थ एजुकेशनल कल्चरल एंड एच.एम सोसाइटी, पंजाब संगीत नाटक अकादमी एवं डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर, चंडीगढ़ प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 31वाँ समभंग नाट्य उत्सव 2025 का आयोजन पंजाब कला भवन, सेक्टर 16 में किया गया। ट्राइसिटी के जानेमाने रंगमच कलाकार, साहित्यकार, नाटककार स्वर्गीय डॉ. धर्म स्वरूप गुप्त द्वारा अपने छोटे बेटे प्रभात गुप्त की याद में बनाई गई संस्था समभंग थियेटर ग्रुप स्थापना वर्ष 1982 से निरन्तर कला, अभिनय एवं रंगमंच के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। गौरतलब है कि प्रभात गुप्त एक जाने-माने रंगमंच कलाकार रहे, जिन्होंने एक बच्चे को बचाने के प्रयास में अपने प्राण त्याग दिए थे।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, हरियाणा की प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष गर्ग इस नाट्योत्सव में मुख्य अतिथि तथा संगीत के क्षेत्र की अग्रणी संस्था स्वर सप्तक सोसायटी अध्यक्ष डॉ संगीता लाहा चौधरी गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल हुई। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ, कनिष्ठ वर्ग की सभी प्रस्तुतियों के बाद आशी स्कूल, सेक्टर 16, पंचकूला ने विशेष नाट्यमंचन किया। तदुपरांत वरिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों ने नाटक मंचन किया।
रंगमंच के प्रभावी अभिनेता, लेखक, निर्देशक विजय कपूर एवं सुनील जोशी निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी का निर्वहन आशा शर्मा ने किया। सभी का स्वागत करते हुए समभंग थिएटर ग्रुप अध्यक्ष सोमेश गुप्त ने विद्यार्थियों के निरंतर कलात्मक विकास की प्रशंसा करते हुए बताया कि अभिनय एवं रंगमंच की प्रतिभाओं को पहचानने और तराशने के लिए वो प्रतिबद्ध हैं और जब तक ईश्वर उन्हें आशीर्वाद देते रहेंगे वो यह कार्य निर्बाध रूप से करते रहेंगे।
विभिन्न स्कूलों से आए हुए विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया सभी प्रतिभागियों ने मोबाइल एवं तकनीक के दुरुपयोग, फ्रॉड एवं सावधानियों को समझाने, गरीबी व तंगहाली के बुरे परिणाम, सामाजिक आर्थिक असमानता के भयावह परिणाम एवं बचाव, खान पान सम्बंधित सावधानी एवं समय के सदुयोग आदि समकालीन विषयों पर अपनी नाट्य कला से बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।
मुख्य अतिथि डॉ. संतोष गर्ग ने सभी प्रतिभागियों को सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन में बेशक समस्त टीम का सहयोग रहता है लेकिन उन सबसे बढ़कर एक वह व्यक्तित्व जो इन सबको एक सूत्र में बाँधते हुए इस तरह के कार्यक्रम के इनिशिएटिव लेता है वह बेहद सराहना के पात्र हैं, और समभंग नाट्योत्सव 2025 में यह भूमिका संस्था अध्यक्ष सोमेश ने निभाई है।
गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. संगीता लाहा चौधरी ने इस बेहतरीन नाट्योत्सव आयोजन के लिए संस्था अध्यक्ष सोमेश गुप्त की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वो अपने हुनर को निखारने के लिए निरतंर समय देते रहें।
संस्था सचिव डॉ. अमरज्योति ने निर्णायक मंडल के निर्णय को सुनाते हुए बताया कि कनिष्ठ वर्ग में शाहीन पब्लिक स्कूल, मलोया को प्रथम स्थान के साथ रनिंग ट्रॉफी दी गई जबकि सी.एल. अग्रवाल डी.ए.वी मॉडल स्कूल, सेक्टर 7 को द्वीतीय एवं हॉलमार्क पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15 (पंचकूला) को तृतीय स्थान घोषित किया। फर्स्ट बेस्ट एक्टर अवार्ड, हॉलमार्क पब्लिक स्कूल के आदित्य धीमान को सेकेंड बेस्ट एक्टर अवार्ड निखिल ( शाहीन पब्लिक स्कूल ), फर्स्ट बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड शाहीन पब्लिक स्कूल की जसप्रीत कौर को 2nd बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड सी.एल. अग्रवाल डी.ए.वी मॉडल स्कूल, सेक्टर 7 के अशनीर को दिया गया।
वरिष्ठ वर्ग के परिणाम में हॉलमार्क पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15,पंचकूला द्वारा प्रस्तुत पाचवाँ परांठा की प्रस्तुति को प्रथम स्थान के साथ रनिंग ट्रॉफी दी गई, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल सेक्टर-39 को (डिजिटल गाँव सुरक्षित गाँव) को द्वितीय एवं गवर्मेंट मॉडल सी.सै. स्कूल सेक्टर 26 को दानवीर कर्ण की प्रस्तुति के लिए तृतीय स्थान घोषित किया। साथ ही डिजिटल सर्कस के मंचन के लिए गवर्मेंट मॉडल हाई स्कूल मलोया-2 को विशेष पुरुस्कार दिया गया। फर्स्ट बेस्ट एक्टर अवार्ड, गवर्मेंट मॉडल सि.सै. स्कूल सेक्टर 26 के आर्यन को सेकेंड बेस्ट एक्टर अवार्ड गवर्मेंट मॉडल हाई स्कूल, मलोया के गौरव को फर्स्ट बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड डी.ए.वी पब्लिक स्कूल सेक्टर-39 (यू.टी) की वैदेही 2nd बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड हॉलमार्क पब्लिक स्कूल की अवनी को दिया गया।
अंत मे संस्था सचिव डॉ. अमरज्योति ने अपने सम्बोधन में कहा कि हर टीम ने इस प्रस्तुति के लिए बहुत मेहनत की है, सभी प्रतिभागियों के साथ साथ उनके अभिभावक, शिक्षक, स्कूल के प्रिंसिपल आदि का सबसे बड़ा सहयोग रहता है जिसके कारण आप इन प्रस्तुतियों को तैयार कर पाते हैं।
[ 788 869 5135 ]
