सोनीपत के दुभेटा की क्रिकेटर अदिति श्योराण का बीसीसीआइ महिला वन डे ट्राफी के लिए चयन

  • 16 साल की अदिति का यूटीसीए चंडीगढ़ की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन
    13 से 21 दिसंबर तक लखनऊ में बीसीसीआइ वुमेन वनडे ट्राफी में खेलेंगी, टीम रवाना

चंडीगढ़. सोनीपत जिले के गोहाना के पास स्थित गांव दुभेटा गांव की बेटी अदिति श्योराण का बीसीसीआइ की ओर से 13 दिसंबर से आयोजित होने वाली महिला वनडे ट्राफी के लिए चयन हुआ है। अदिति के चयन पर परिवार और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। 16 साल की अदिति बीसीसीआइ की इस प्रतिष्ठित ट्राफी के लिए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की टीम से आलराउंडर के तौर पर खेलेंगी। । स्टेट स्तर की प्रतियोगिता और वनडे टीम के चयन मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद अदिति को आलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।  वह टाप आर्डर बल्लेबाजी के साथ ही स्पिन गेंदबाजी और चुस्त फिल्डर है।
टीम में चयन के बाद गांव में अदिति के दादा चौधरी रघबीर सिंह और दादी मूर्ति देवी को रिश्तेदारों और गांव के लोगों से खूब बधाई मिल रही है। रघबीर सिंह ने पौती के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही खिलाड़ी आगे बढ़ता है। गांव के सरपंच विकास आर्य ने भी अदिति के बीसीसीआइ वनडे टूर्नामेंट में चयन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अदिति ने स्टेट,नेशनल और बीसीसीआइ लेवल पर खेलकर गांव का मान बढ़ाया है। अदिति की शुरुआती पढ़ाई खानपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से हुई है। चंडीगढ़ प्रशासन की सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी में चार वर्षं से क्रिकेट खेलती हैं। यूटी प्रशासन की इस एकेडमी में दाखिला पाने वाली अदिति पहली महिला क्रिकेटर है।  स्टेट और नेशनल स्तर की विभिन्न की प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक स्टेट मेडल और ट्राफी हासिल की हैं। गांव की इस खेल प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी 2025 को सोनीपत में गणतंत्र दिवस पर अदिति को कैबिनट मंत्री कृष्ण बेदी के हाथों एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। 15 अगस्त 2025 को चंडीगढ़ प्रशासन के प्रतिष्ठित स्टेट अवार्ड से भी युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को पंजाब के राज्यपाल और राज्यपाल और यूटी प्रशासक के हाथों सम्मान मिल चुका है। श्योराण सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा हैं। अदिति अपनी सफलता का श्रेय स्कूल शिक्षकों, कोच संजीव पठानिया, अश्वनी कुमार और परिवार को देती हैं।

स्टेट लेवल पर अदिति का शानदार प्रदर्शन, स्कूल नेशनल में टीम की कप्तान
बीसीसीआइ अंडर-19 महिला वनडे ट्राफी में चयन से पहले अदिति ने इस साल इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। पूरे टूर्नामेंट में अदिति ने सबसे अधिक रन और विकेट लेकर आलराउंडर प्रदर्शन किया। बीसीसीआइ टूर्नामेंट के लिए यूटीसीए चंडीगढ़ की ओर से आयोजित ट्रायल मैचों में भी आलराउंडर के तौर पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा। पिछले साल अदिति स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही थी। अदिति स्टेट लेवल पर भी अपनी टीम की इस साल कप्तान थी। 2024 में यूटीसीए के जोनल टूर्नामेंट में सबसे कम 14 साल की उम्र में कप्तानी कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *