Breaking News

चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा ने सेवा भारती के कम्प्यूटर शिक्षा केेन्द्र के विद्यार्थियों को दिए प्रमाण पत्र

  • सेवा भारती के कार्यों की सराहना की ओझा ने 

चण्डीगढ़

सेवा भारती, चण्डीगढ़ द्वारा संचालित आर्यभट्ट कम्प्यूटर केन्द्र के सत्र 2021-22 के शिक्षार्थियों के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सेवा भारती के महामंत्री नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि चण्डीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक बनबीर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता भट्ट व विक्की ठाकुर के निर्देशन में आर्यभट्ट केन्द्र के शिक्षार्थियों द्वारा किया गया। केन्द्र के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
सर्वप्रथम दीप प्रजलन बनबीर सिंह ने किया। नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सेवा भारती द्वारा चण्डीगढ़ में 21 प्रकल्प चलाए जा रहे है। शिशुपालन केन्द्र, सिलाई केन्द्र, कम्प्युटर केन्द्र, मेडिकल ओपीडी तथा पीजीआई के एपीसी वार्ड में निःशुल्क दवाई का भी वितरण तथा रोटरी सराय, पीजीआई में गरीब मरीजों के लिए आवास सुविधा दी जाती है। इसके अलावा सेवा भारती एम्बुलेंस सेवा का भी संचालन करती है। सेवा भारती की़
आगामी योजना के बारे में बताते हुए नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि नए सत्र से सेवा धाम परिसर में गरीब परिवार के मेधावी बच्चों के लिए छात्रावास शुरू किया जाएगा जिसके लिए भवन मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है। नवम्बर-2022 से प्रवेश भी शुरू हो जाएगा। कक्षा चौथी व पांचवी कक्षा के उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। सेवा धाम में ब्युटी पार्लर के प्रशिक्षण की कक्षाएं भी जल्दी शुरू की जाएगी।
इस अवसर पर सी.बी ओझा ने सेवा भारती के कार्यों की सराहना की तथा विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र दिए तथा सेवा भारती को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
बनबीर सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावको को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को कुछ न कुछ सेवा कार्य करने चाहिए। जिनको सेवा भारती के माध्यम से निःशुल्क या कम शुल्क में शिक्षा प्राप्त हो रही है सक्षम होने पर व भी समाज की सेवा करे।
सेवा भारती पंजाब के अध्यक्ष अमृत सागर व सेवा भारती चण्डीगढ़ के अध्यक्ष गिरधारी लाल जिंदल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ट प्रचारक किशोर कांत तथा भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह बबला आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *