Breaking News

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष ने ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया

Chandigarh 

आम आदमी पार्टी द्वारा जिला पंचकूला में आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होने जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार 9 जुलाई को होगा। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी पंचकूला के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए, इंद्रधनुष ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। ताकि कार्यक्रम आयोजन की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था ,एवं अन्य तैयारियों का समुचित प्रबंध किया जा सके। उनके साथ इस मौके पर प्रदेश सह सचिव योगेश्वर शर्मा, पूर्व सैनिक विंग के जिलाध्यक्ष कैप्टन अमरजीत सिंह, ओबीसी विंग के जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह, ओबीसी विंग के उपाध्यक्ष मक्खन सिंह , ट्रेड विंग के संयुक्त सचिव पवन वालिया,यूथ के जिलाध्यक्ष आर्य सिंह, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *