Breaking News

भारतीय जनता पार्टी ने मेरा चंडीगढ़ मेरा सुझाव अभियान की शुरुआत

  • लोगों से सुझाव लेकर बनाया जाएगा अगले 5 वर्षों का रोड़ मैप: अरुण सूद
  • चंड़ीगढ़ को विश्व स्तरीय शहर बनाने में आम जनता की सहभागिता की जाएगी सुनिश्चित: किरण खेर

 

चंडीगढ़  

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज मेरा चंड़ीगढ़ मेरा सुझाव अभियान की शुरुआत की गई। चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद किरण खेर ने अभियान को वर्चुअली लांच किया जबकि प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने संबोधित किया। प्रेसवार्ता में उनके साथ नगर निगम चुनाव की सह प्रभारी सांसद इन्दु बाला गोस्वामी, मेयर रवि कांत शर्मा , पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन , पूर्व सांसद सत्यपाल जैन , महामंत्री रामवीर भट्टी,सचिव अमित राणा तथा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन व गुरप्रीत सिंह ढिल्लों भी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने चंड़ीगढ़ को विशेष आशीर्वाद दिया है हम सभी उनके ऋणी हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, स्थानीय भाजपा नेतृत्व, सांसद, मेयर तथा सभी पार्षदो ने चंडीगढ़ को विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे ले जाने का कार्य किया है। यह विकास यात्रा चंडीगढ़ की जनता के अनवरत समर्थन के कारण ही संभव हो पायी है।
बीते छह साल में भाजपा ने चंडीगढ़ के विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

लोकतंत्र और विकास की इस मुहिम को जारी रखने के लिए भाजपा पूरे प्रदेश और शहर की जनता के पास जाकर इस प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। हमारा विज़न है कि अगले 5 सालों में चंडीगढ़ को न केवल देश का नंबर एक शहर बनाएं बल्कि इसे एक विश्व स्तर का शहर बनाएं। इसी का रोडमैप बनाने के लिए लिए प्रदेश भाजपा द्वारा चंडीगढ़ का सबसे बड़ा जन भागीदारी अभियान “मेरा चंडीगढ़, मेरा सुझाव ” शुरू किया जा रहा हैं |
“मेरा चंडीगढ़, मेरा सुझाव,” यह अपने तरह का एक अनोखा अभियान है जिसे इस शहर में पहली बार किसी पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। इसके जरिए ये हमारी कोशिश रहेगी कि हम चंडीगढ़ की जनता से सीधा संवाद स्थापित करें।
इस अभियान के अंतर्गत चंडीगढ़ के सभी लोगों को अपने सुझावों/आकांक्षाओं को भाजपा के साथ साझा करने के लिए आमंत्रित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा| इन सभी सुझावों/आकांक्षाओं के आधार पर भाजपा 2021 नगर निगम चुनावों के लिए विज़न डॉक्यूमेंट (संकल्प पत्र) बनाएगी |

इस अभियान के तहत निम्न लिखित माध्यमों से जनता से उनके सुझावों/आकांक्षाओं को एकत्रित किया जाएगा
सुझाव पेटी: शहर भर में कुल 200 सुझाव पेटियों के माध्यम से चंडीगढ़ के निवासियों की आकांक्षाओं को संग्रहित करने का कार्य किया जाएगा | ये पेटियाँ शहर के अलग अलग पब्लिक स्थानों पर रखी जायेगी जैसे मैन मार्किट, कॉलेज, मुख्य पब्लिक पार्क, धार्मिक स्थल अत्यादि | इन सुझाव पेटियों में जनता अपने सुझाव लिख कर जमा कर सकती हैं |
मिस्ड कॉल नंबर: जनता 8141 25 3535 पर मिस्ड कॉल देकर अपने सुझाव दे सकेगी | लोगों को मिस्ड कॉल देने के उपरांत एक कॉल बैक आएगा जिसके द्वारा वो अपना सुझाव रिकॉर्ड कर भेज सकेंगे |
वेबसाईट: लोग अपने सुझाव अभियान वेबसाईट www.bjpforchandigarh.com पर जाकर भी दर्ज कर सकेंगे |
इस जन संपर्क अभियान के माध्यम से चंडीगढ़ की जनता से उनकी अपेक्षाओं को जानकर, भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के विकास का नया रोडमैप तैयार करेगी जो शहर को दोगुनी गति से विकास के पथ पर आगे लेकर जायेगा|

इस अवसर पर सांसद किरण खेर ने कहा कि वे अपनी बीमारी के चलते और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार चंडीगढ में व्यक्तिगत रूप से भले ही उपस्थित न हो पा रही हो लेकिन वर्चुअली चंडीगढ की प्रत्येक गतिविधि से जुड़ी हुई है और उनका सपना है कि चंडीगढ को विश्व स्तरीय शहर बनाया जाए । और शहर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए जनता की भागीदारी बहुत जरुरी है। इसलिए आज इस अभियान की शुरुआत की गई है । मेरा अपने चंडीगढ के सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे शहर की तरक्की के लिए अपने अपने सुझाव हमें अवश्य भेजें ताकि हम उन पर अमल करते हुए शहर की तरक्की और विकास में जनता की सहभागिता सुनिश्चित कर सके।
मेरा चंडीगढ़ मेरा सुझाव अभियान की लांचिंग में अरुणदीप सिंह,महिंद्र निराला, इंदरजीत कंवर, विक्रमजीत सेठी ,राजेश जसवाल व अभय झा, का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *