Breaking News

आर्य समाज, सेक्टर 7 का 63वां वार्षिक उत्सव 29 से

चण्डीगढ़

आर्य समाज, सेक्टर 7-बी, चण्डीगढ़ का 63वां वार्षिक उत्सव 29 अक्तूबर को शुरू हो रहा है। मुख्य उत्सव 31 अक्टूबर को संपन्न होगा। उत्सव के आकर्षक प्रतिदिन आयोजित होने वाला यज्ञ, विद्वानों द्वारा वैदिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, चारित्रिक, सामाजिक व राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत एवं देश के ज्वलंत समस्याओं पर आधारित व्याख्यान मधुर भजन एवं ऋषि लंगर आदि कार्यक्रम के मुख्य भाग होंगे। आर्य समाज के प्रधान रविंदर तलवाड़ ने बताया कि 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रातः 7.30 से 9.00 बजे तक यज्ञ ब्रह्मा को स्वामी संपूर्णानंद जी द्वारा संपन्न करवाया जाएगा।

यज्ञ के सहयोगी आर्य समाज सेक्टर 7-बी चंडीगढ़ के मनोज कुमार शास्त्री होंगे जबकि भजन बरेली से पधारे भानु प्रकाश शास्त्री द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। सायं कालीन कार्यक्रम में 5.15 बजे से 6.15 बजे तक भानु प्रकाश शास्त्री द्वारा भजन पेश किए जाएंगे जबकि 6.15 से 7.00 बजे तक स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती जी का व्याख्यान होगा। आर्य समाज के मंत्री प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि मुख्य उत्सव 31 अक्तूबर को होगा जो प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के पश्चात ऋषि लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। आर्य समाज के प्रेस सचिव डॉ. विनोद शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने जीवन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *