Breaking News

 भाजपा के विकास की आंधी के आगे कांग्रेस के सर्वेसर्वा नेता पवन बंसल के पांव उखड़े

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव को अब एक साल से भी कम का समय रह गया है और देश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती है। ये कहना है  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के महामंत्री रामवीर भट्टी  का। भट्टी ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा के हाथ बागडोर देने का फैसला कर लिया। भाजपा के विकास की आंधी में कांग्रेस ने पहले ही हार मार ली है। भट्टी ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस के सर्वेसर्वा नेता व पिछले दो लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देख चुके पवन कुमार बंसल ने तो पहले ही चुनाव से तौबा कर ली है। हाल ही में बंसल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात स्वीकार भी कर ली है कि वे अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के महामंत्री चंद्र शेखर  ने कहा कि बंसल के इस फैसले से लग रहा है कि कांग्रेस पहले ही बौखला चुकी है। उन्हें पता चल गया है कि शहर की जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। इसलिए उन्होंने पहले ही पीठ दिखा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *