Breaking News

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2021 में आम आदमी पार्टी का शानदार प्रदर्शन

  • चंडीगढ़ में चला ‘आपÓ का झाडू
  •  

चंडीगढ़

नगर निगम चुनाव के परिणामों में भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ते हुए आप की धमाकेदार एंट्री हुई है।
आप ने कुल 35 सीटों में से 14 पर जीत हासिल की है। भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है। अकाली दल को एक सीट पर जीत हासिल की है। भाजपा के मेयर रविकांत खुद वार्ड नंबर 17 से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के दमनप्रीत सिंह ने 828 वोटों से हराया है। भाजपा के तीन पूर्व मेयर भी हारे हैं। देवेश मौदगिल और राजेश कालिया चुनाव हारे हैं जबकि पूर्व मेयर अरुण सूद अपने वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को नहीं जिता पाए हैं। वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेमलता ने कांग्रेस की रविंदर कौर को 681 वोट से मात दी है। वार्ड नंबर 35 से भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र कुमार शर्मा ने आम आदमी पार्टी के जगजीवन जीत सिंह को 474 वोट से हराया है। वार्ड 19 से आप की नेहा ने 804 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी विजेता रही हैं। सुमन केवल 12 वोट से जीती हैं। उन्हें कुल 3165 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय परमजीत कौर को 3153 वोट मिले। वार्ड नंबर 32 से भाजपा के जसमनप्रीत सिंह बब्बर जीते हैं।

वार्ड नंबर 26 से पूर्व मेयर भाजपा नेता राजेश कालिया भी चुनाव हार गए हैं। उन्हें आप के उम्मीदवार कुलदीप ढलोर ने शिकस्त दी है। वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस नेता देवेंद्र बबला की पत्नी हरप्रीत कौर बबला जीत गई हैं। वार्ड नंबर 2 से सीनियर डिप्टी मेयर भाजपा नेता महेश चंद्र सिद्धू मात्र 11 वोट से जीत सके हैं। सेक्टर 10 के मतगणना केंद्र पर काउंटिंग को लेकर विवाद हो गया है। अभी वार्ड नंबर 4 की रिकाउंटिंग चल रही है। वार्ड नंबर 2 की रिकाउंटिंग की डिमांड के लिए हरमोहिंदर सिंह लकी यहां पहुंचे हैं। सेक्टर 10 के काउंटिंग सेंटर पर विवाद बढ़ गया है भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है राघव चड्ढा अंदर जाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि भाजपा जबरन वार्ड से जीत हासिल करना चाहती है। 24 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव के बाद सोमवार सुबह 9 बजे से शहर के नौ सेंटर पर मतगणना का काम शुरू हुई।

वार्ड उम्मीदवार पार्टी
वार्ड 1 जसविंदर कौर आप
वार्ड 2 महेशइंदर सिंह सिद्धू बीजेपी
वार्ड 3 दिलीप शर्मा बीजेपी
वार्ड 4 सुमन देवी आप
वार्ड 5 दर्शना कांग्रेस
वार्ड 6 सर्बजीत कौर भाजपा
वार्ड 7 मनोज कुमार भाजपा
वार्ड 8 हरजीत सिंह भाजपा
वार्ड 9 बिमला दुबे भाजपा
वार्ड 10 हरप्रीत कौर बबला कांग्रेस
वार्ड 11 अनूप गुप्ता भाजपा
वार्ड 12 सौरभ जोशी भाजपा
वार्ड 13 सचिन गालव कांग्रेस
वार्ड 14 कुलजीत सिंह संधू भाजपा
वार्ड 15 रामचंद्र यादव आप
वार्ड 16 पूनम आप
वार्ड 17 दमनप्रीत सिंह आप
वार्ड 18 तरूणा मेहता आप
वार्ड 19 नेहा आप
वार्ड 20 गुरचरनजीत सिंह कांग्रेस
वार्ड 21 जसबीर सिंह आप
वार्ड 22 अंजू कत्याल आप
वार्ड-23 प्रेम लता आप
वार्ड 24 जसबीर सिंह कांग्रेस
वार्ड 25 योगेश ढींगरा आप
वार्ड 26 कुलदीप कुमार आप
वार्ड 27 गुरबख्श रावत कांग्रेस
वार्ड 28 निर्मला देवी कांग्रेस
वार्ड 29 मनुहार आप
वार्ड 30 हरदीप सिंह शिअद (बादल)
वार्ड 31 लखबीर सिंह आप
वार्ड 32 जश्नप्रीत सिंह भाजपा
वार्ड 33 कंवरजीत सिंह भाजपा
वार्ड 34 गुरप्रीत सिंह कांग्रेस
वार्ड 35 राजिंदर कुमार शर्मा भाजपा

—–

——

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *