Breaking News

पंजाब में वादों पर खरी उतरी कांग्रेस की ‘चंगी सरकार’ : बलबीर सिद्धू

मोहाली

पंजाब के पूर्व मंत्री और मोहाली से कांग्रेस उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि पंजाब में कांग्रेस की ‘चंगी सरकार’ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा किए गए वादों पर खरी उतरी है।
उन्होंने कहा, विपक्षी दल बेबुनियाद प्रचार से लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हालाँकि वास्तव में पंजाब में कांग्रेस सरकार ने आम आदमी के कल्याण को सुनिश्चित करने के अपने मुख्य एजेंडे पर काम किया। लोगों से विपक्ष के झूठे प्रचार से गुमराह न होने का आग्रह करते हुए, सिद्धू ने कहा कि केवल कांग्रेस ही पंजाब को विकास पर आगे ले जा सकती है।
उन्होंने कहा, पंजाब में दोबारा सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार हर साल लोगों को 8 गैस सिलेंडर मुफ्त देगी । उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को भी हर महीने 1100 रुपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि चरणजीत चन्नी गरीब घर के बेटे हैं। वह गरीबी को समझते हैं। वह पंजाब में किसानों, गरीबों, मजदूरों और स्मॉल-मीडियम इंडस्ट्रीज की सरकार चलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *