Breaking News

लगभग 10 करोड़ रुपए बिना पूर्ण योजना से अधूरे बने

  • हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पवेलियन पर निशुल्क हॉकी खिलाड़ी खेल पाए के उद्देश्य से लगभग ₹2‌ करोड की ग्रांट जारी करने वाले मंत्री अनिल विज के हिसार पहुचने पर समाजसेवी योगराज शर्मा ने ‌ लड्डू बाट कर स्वागत किया


हिसार

लगभग 10 करोड़ रुपए सर्च करने के बावजूद बिना पूर्ण योजना से अधूरे बने ‌हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पवेलियन पर निशुल्क हॉकी खिलाड़ी खेल पाए के उद्देश्य से लगभग ₹2‌ करोड की ग्रांट जारी करने वाले तत्कालीन खेल मंत्री व मौजूदा गृह एवम् स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के हिसार के भाजपा नेता डॉक्टर योगेश बिदानी के निवास स्थान पहुचने पर समाजसेवी योगराज शर्मा ने ‌ लड्डू बाट कर स्वागत किया यह, जानकारी हिसार हॉकी खेल व खिलाड़ियों के खेल सुविधाओं के लिए प्रयासरत समाज सेवी योगराज शर्मा ने जारी प्रेस रिलीज में दी। बता दें कि 8 नवंबर 2016 को हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उद्घाटन निश्चित हुआ।

प्रोफेसर संपत सिंह पूर्व मंत्री द्वारा बयान समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ कि आधे अधूरे स्टेडियम का उद्घाटन कैसा। उस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हिसार दौरे पर 7 नवंबर 2016 को रात्रि मात्र उद्घाटन के लगभग 12 घंटे पहले उद्घाटन करने से इनकार किया गया व समाचार पत्रों में प्रकाशित मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बिना सिवर बिना बिजली बिना पानी के अधूरे काम की वजह से उद्घाटन करने से इनकार । समाजसेवी योगराज शर्मा ने कहा कि 2015 में हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पवेलियन पर लगभग 10 करोड़ रुपए राशि खर्च करने के बावजूद स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों के लिए सीवरेज व्यवस्था , हिसार के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के लिए पानी छिड़काव के लिए जन स्वास्थ्य विभाग से वाटर बॉक्स से सीधी पाइपलाइन लगवाने, रात्रि हॉकी मैचों के लिए करोड़ों रुपए की लगी लाइटों की लगभग आधी संख्या को पूरी लाइटों की संख्या करवाना , लाइट ,हिसार के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेन गेट हॉकी खिलाड़ियों के खेलने के लिए सभी सुविधाओं के लिए ‌कार्य पूर्ण योजना से नहीं करवाया गया था । लगभग दो साल के प्रयासों खिलाड़ियों के खेल सुविधाओं के लिए ‌कार्य करवाने की जरूरत को 28 अगस्त 2016 को योगराज शर्मा के निवेदन पर हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज हिसार के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के कार्य प्रगति का निरीक्षण करने आए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. योगेश बिदानी व भाजपा नेता राजेन्द्र सपरा भी साथ थे। निरीक्षण के दौरान तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज ने स्टेडियम में कार्यों का जायजा लेते हुए कमी को देखा व अधिकारियों को इसे शीघ्र पूरा करने के लिए कहा था। इसके बाद चंडीगढ़ जाकर हिसार एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम से सम्बंधित बिजली, सीवरेज व पानी की फाइल मंगवाई व अलग-अलग कार्यों के लिए लगभग ₹2‌ करोड की ग्रांट जारी करवाई। जिस पर कार्य में तेजी आई और पुन: पानी की छह इंची पानी की पाईप लाईन लगभग 45 लाख रुपए की ग्रांट से कैमरी रोड जलघर से स्टेडियम तक मंजूरी हुई व पाइप लाइन लगाई गई थी।

लगभग 10 लाख की सीवरेज लाइन , 80 लाख की ग्रांट रात्रि मैचों के लिए बकाया लाइटों के लिए खेल विभाग से मिली व प्रत्येक पोल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए पूरी लाईटें लग गई। तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज की ऊंची दूरगामी सोच व तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज द्वारा 69 लाख रुपए की जारी ग्रांट के कारण हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के मुख्य आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भव्य गेट का निर्माण हो चुका है। तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज द्वारा करवाई गई इन सुविधाओं की बदोलत हिसार में हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में निशुल्क हॉकी खिलाड़ी खेल पाए व खेल रहे हैं राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताएं हिसार एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पर हुई । परंतु हिसार व हरियाणा खेल विभाग 8 नवंबर 2016 से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बिना सिवर बिना बिजली बिना पानी के अधूरे काम की वजह से उद्घाटन करने से इनकार करने के बावजूद हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम मैं रात्रि मैचों के लिए लगी लाइटों के लिए जनरेटर , ऐसी , मेन गेट के आगे पीछे वीवीआइ पी पार्किंग के लिए आरसीसी फ‌र्श को पक्का करने के लिए समाजसेवी योगराज शर्मा की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बार-बार लिखे पत्रों पर जिला प्रशासन द्वारा डायरेक्टर खेल विभाग हरियाणा को भेजे गए एस्टीमेटो पर ग्रांट जारी ना करवा कर फाइल करने की सूचना प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा को दी गई ।

हिसार में हॉकी की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाने के प्रयास करने क उदेशय 1989 से खेल विभाग हरियाणा उड़ीसा के भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप आयोजन हेतु बनवाए गए अंतरराष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम जैसा अंतरराष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम हिसार में बनवाने के बनवाने के प्रयास कभी नहीं किए । गरतलब है कि समाजसेवी योगराज शर्मा ने कहा कि हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के लिये वर्ष 2004 में 9 एकड़ 7 कनाल एवं 15 मरला भूमि जिला खेल परिषद को स्थानांतरित की जा चुकी है जिस पर हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निर्माण हो चुका है। समाजसेवी योगराज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को 2 दिसम्बर 2015 को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि हिसार में वर्षों से लम्बित हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बन चुका है व हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आयोजन हो सके, इसके लिये हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम व राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ रोड़ हिसार के गर्ल्स हॉस्टल के बीच की जमीन को दिलवाने की मांग हॉकी खेलों में समर्पित समाजसेवी योगराज शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पत्र लिखकर अनुरोध किया ताकि हिसार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन हो सकें। 14-12-2016 को उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा हिसार में हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाने के लिये राजकीय महाविद्यालय की 7 एकड़ रिक्त पड़ी भूमि खेल विभाग को स्थांतरण किये जाने की अनुमति प्रदान की गई।
हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बनवाने के लिए पहली घोषणा हरियाणा महिला संघ अध्यक्ष कृष्णा सम्पत सिंह द्वारा आयोजित बालिका नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप 1989 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. देवीलाल के कार्यकाल में हुई थी व दूसरी बार 2002 में तत्कालीन केंद्रीय खेल मंत्री उमा भारती द्वारा की गई व जिस पर वर्ष 2004 में हरियाणा महिला हॉकी संघ अध्यक्ष कृष्णा सम्पत सिंह की सोच पर हरियाणा के पूर्व मंत्री प्रो. सम्पत सिंह के विशेष प्रयासों से लगभग 9 एकड़ 7 कनाल 15 मरले जमीन हॉकी स्टेडियम के लिए खेल विभाग को स्थानांतरित करवाई। तीसरी बार 2011 में ओ.पी.जिंदल के जन्म दिवस की रैली पर प्रो. सम्पत सिंह द्वारा मांग उठाने व तत्कालीन विधायिका सावित्री जिंदल के मांग पत्र में होने पर तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की घोषणा पर तत्कालीन उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल के प्रयासों से हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का कार्य शुरू हुआ था। कार्य को सुचारु रखने में खेल विभाग के तत्कालीन  अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉक्टर के के खंडेलवाल , हिसार के तत्कालीन उपायुक्त डॉ अमित अग्रवाल , तत्कालीन उपायुक्त एम.एल.कौशिक, डा. चंद्रशेखर खरे, निखिल गजराज व अशोक कुमार मीणा  तत्कालीन  हिसार  की  उपायुक्त  डा. प्रियंका  सोनी  व हिसार के  उपायुक्त उत्तम सिंह का विशेष योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *