Breaking News

बीएसएफ की 11वीं बटालियन के कैंपस में पौधरोपण, 5 हजार पौधे लगेंगे

  • -इंटरनेशनल असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स ने पौधरोपण अभियान शुरू किया
  • धरती को बचाने के लिए पौधे लगाना है जरूरी : पर्यावरणविद नवनीत पाण्डेय

लखनऊ।

विश्व पर्यावरण दिवस अंतर्राष्ट्रीय असेंबली आफ़ ह्यूमन राइट‘स ने धूमधाम से मनाया। संस्था के चेयरमैन नवनीत पाण्डेय ने लखनऊ में बीएसएफ की 11वीं बटालियन के साथ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। रविवार को 700 पेड़ लगाए गए। 11वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर सर्वेश तिवारी ने नवनीत पाण्डेय की सराहना की। कहा संस्था के सहयोग से कैंप हरा भरा बना रहेगा।

कमांडिंग ऑफिसर सर्वेश तिवारी ने कहा कि पर्यावरण सुधार के लिए नवनीत पाण्डेय ने बहुत जीवनोपयोगी अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए आने वाली पीढ़ियां उनकी आभारी रहेगी। पर्यावरणविद नवनीत पाण्डेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य है धरती को बचाना। इसके लिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। इस बारिश तक 5000 पौधे बीएसएफ कैंप में लगाएंगे। 100 प्रतिशत पेड़ों को सुरक्षित करना है। तभी धरती को बचाने में सफल होंगे।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे रजनीश कुमार ने बताया कि नवनीत पाण्डेय को कोलकाता में ट्री-ब्वाय के नाम से जाना जाता है। नवनीत को लंदन पार्लियामेंट ने पर्यावरण प्रेमी के रूप में भारत गौरव अवार्ड प्रद किया है। पौधरोपण अभियान को आकृति पांडेय ने कड़ी मेहनत करके सफल बनाया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संजय पांडे, शिक्षक नेता अवनींद्र पांडेय, डिप्टी कमांडेंट केके तिवारी, डा आशीष शुक्ला, समाजसेवी उत्कर्ष तिवारी, समाजसेवी स्नेह दिक्षीत, विधिश्री पांडे, समाजसेवी रुचि पाण्डेय, नोवोटेल होटल के महाप्रबंधक सुनील वर्मा, वृक्षारोपण गायक राम, स्कूल के बच्चों एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *