Breaking News

सेक्टर 17 प्लाजा को लंदन स्ट्रीट जैसा बनाने की तैयारी

चंडीगढ़। 

सेक्टर-17 प्लाजा को चंडीगढ़ का दिल कहा जाता है। इसकी खोई हुई रौनक लौटाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने फिर से कोशिश शुरू कर दी है। प्लाजा को लंदन स्ट्रीट जैसा बनाने की तैयारी है। टाइल्स को बदलने के साथ प्लाजा को दुधिया रोशनी से जगमग किया जाएगा। कई सरकारी दफ्तरों को शिफ्ट कर यहां रिटेल चेन खोलने की योजना है। यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि शहर में किसी समय प्लाजा में हर समय भीड़ रहती थी लेकिन मॉल्स व अन्य पर्यटन स्थलों के खुलने के बाद प्लाजा में आने वाले लोगों की संख्या धीरे-धीरे कम हो गई। शहर के लिए प्लाजा बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है इसलिए वहां पर लोगों को आकर्षित करने के लिए फिर से कई योजनाओं पर काम चल रहा है। प्लाजा स्थित 17 वेज बिल्डिंग से कुछ दुकानों को शिफ्ट कर वहां पर रिटेल चेन लाने की योजना है। पूरे प्लाजा में सफेद रंग की लाइट्स लगाई जाएंगी। इनके लगने के बाद प्लाजा लंदन स्ट्रीट जैसा नजर आएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। दिसंबर तक काम पूरा कर लिया जाएगा। सीबी ओझा ने बताया कि विभाग की कोशिश है कि नए साल का जश्न इस बार प्लाजा में ही मनाया जाए और 26 जनवरी से पहले हर तरह के काम को पूरा कर लिया जाए। विभाग की योजना पूरे प्लाजा को संवारने की है लेकिन दिसंबर से पहले ब्रिज मार्केट से पहले के हिस्से को विकसित किया जाएगा। ओझा ने बताया कि लोगों को आकर्षित करने के लिए यहां एक बबल फाउंटेन भी लगाने की योजना है। जनवरी तक सेक्टर-17 प्लाजा में काफी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। पहले हर शनिवार और रविवार को प्लाजा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था। अब फिर से उसे शुरू करेंगे। म्यूजिकल नाइट व अन्य तरह की गतिविधियां यहां हर वीकेंड पर होंगी। प्लाजा को संवारने के लिए जरूरी है कि वहां के सरकारी दफ्तरों को कहीं और शिफ्ट किया जाए। ऐसे में इंजीनियरिंग विभाग रजिस्ट्रार बर्थ एंड डेथ, कृष्णा कारपेट समेत अन्य कई सरकारी दफ्तर व कुछ दुकानों को शिफ्ट करने जा रहा है। सेक्टर-17 में नीलम थिएटर के पास प्रोजेक्टर मैपिंग का भी काम चल रहा है। बीते दिनों प्रोजेक्टर मैपिंग का ट्रायल भी किया गया था। नीलम सिनेमा के सामने जमीन पर चंडीगढ़ का एक नक्शा बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *