Breaking News

ओमीक्रोन के आने के साथ कोरोना के मामले में देश में फिर बढ़ने लगे

Pravesh Farand Chandigarh

नए वेरिएंट ओमीक्रोन के आने के साथ कोरोना के मामले में देश में एक बार फिर बढ़ने लगे हैं| जिन्हें लेकर चिंता की स्थिति तो बन ही रही है साथ ही कोरोना की तीसरी लहर का डर भी सताने लगा है| बरहाल, एक बड़ी खबर इस वक्त चंडीगढ़ से सामने आ रही है| बताया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है| फैसला यह है कि अब रॉक गार्डन और चंडीगढ़ बर्ड पार्क को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा|

इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ले चुका है बड़े फैसले?

बतादें कि, इससे पहले भी चंडीगढ़ प्रशासन कोरोना को बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कुछ अहम् फैसले ले चुका है| जैसे शहर में होटल, रेस्टोरेंट खाने-पीने के किसी भी स्थान पर 50% क्षमता के साथ लोगों की मौजूदगी रह सकती है| कर्मचारियों का टीकाकरण बेहद जरुरी है| इसके अलावा 50% क्षमता वाला नियम मैरिज हॉल पर भी लागू किया गया है| इसके साथ ही सुखना लेक को हर रविवार को बंद कर दिया गया है| सिर्फ सोमवार से शनिवार तक सुबह 5 से 9 बजे तक और शाम 6 से 8 बजे को सुखना लेक पर गतिविधियां रहेंगी। बाकि समय में बोटिंग सहित सुखनालेक पर कोई गतिविधि नहीं होगी| चंडीगढ़ प्रशासन का कहना है कि शहर में लोग जब सार्वजनिक जगह पर निकलें तो कोरोना प्रोटोकॉल का जरूर पालन करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *