Breaking News

बहुत दुखद: अभी क्या ही उम्र और ये आखिरी ट्वीट, किस फिल्म स्टार का निधन… कुछ ही पलों में सब खत्म….

साउथ सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है| मशहूर एक्टर पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का अचानक निधन हो गया है| पुनीत राजकुमार की उम्र अभी 46 साल थी| पुनीत राजकुमार के निधन से जहां साउथ सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है तो वहीं, बॉलीवुड जगत में भी सब दुःख व्यक्त कर रहे हैं| इसके अलावा पुनीत राजकुमार के फैंस, उनके अपने, उनके करीबियों को बड़ा झटका लगा है|

कसरत कर रहे थे ….

जानकारी मिली रही है कि, पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) कसरत कर रहे थे कि इसी बीच उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गए| जिसके बाद 11.30 बजे के आसपास उन्हें बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल में लाया गया| जहां पता चला कि पुनीत राजकुमार को हार्ट अटैक आया है| पुनीत राजकुमार की हालत नाजुक बनी हुई थी जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें फ़ौरन आईसीयू में एडमिट किया| पुनीत राजकुमार के इलाज में उन्हें ठीक करने में डॉक्टरों की भरपूर कोशिश जारी ही थी कि राजकुमार की सांसें अचानक टूट गईं| उन्हें बचाया नहीं जा सका|

निधन से पहले कर गए अपना यह आखिरी ट्वीट ….

निधन से पहले पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का वो आखिरी ट्वीट जो भी देख रहा है वह यह विश्वास नहीं कर पा रहा है कि पुनीत जब इस दुनिया में नहीं रहे| दरअसल, पुनीत राजकुमार ने फिल्म ‘बजरंगी’ 2 की टीम को अपनी शुभकानाएं दीं थीं| बतादें कि, पुनीत राजकुमार साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुके थे| पुनीत राजकुमार की एक्टिंग बेहतरीन मानी जाती थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *