Breaking News

श्री ब्राह्मण सभा ने परशुराम जयन्ती को त्रिदिवसीय समारोह के रूप में मनाने का लिया निर्णय

  • इस बार नही निकाली जाएगी कोई भी शोभा यात्रा

चंडीगढ़


रविवार को श्री ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) चण्डीगढ़ की एक कार्यकारी बैठक भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37 चण्डीगढ़ में हुई। जिसमें भगवान परशुराम जयन्ती त्रिदिवसीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। भगवान परशुराम महिला संकीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन की शृंखला 25 अप्रैल 2022 से प्रारम्भ होकर 30 अप्रैल 2022 को समाप्त होगी। श्री ब्राह्मण सभा की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान परशुराम जयन्ती पर शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी। अन्य कार्यक्रम यथावत 3 दिन भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37 चण्डीगढ़ में आयोजित किए जाएँगे। जेसमे 1 मई 2022 दिन रविवार को सुबह गणेश पूजन एवं हवन के बाद महिला संकीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद भोजन व्यवस्था रहेगी।
वहीं 2 मई 2022 दिन सोमवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा भजन कीर्तन और भगवान परशुराम जी के जीवन पर आधारित प्रवचन इत्यादि होंगे और भोजन भण्डारा वितरित किया जाएगा।

और 3 मई 2022 जयंती के दिन मंगलवार को सुबह भगवान परशुराम जी का विशेष पूजन और श्री सुंदरकांड जी का पाठ प्रसिद्ध भजन कीर्तन कर्ता हरीश शर्मा द्वारा किया जाएगा। इस दौरान भगवान परशुराम महिला संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने बताया कि, कुछ महिला संकीर्तन मंडलियाँ भगवान परशुराम भवन के नाम पर यहाँ वहाँ कीर्तन कर रही हैं, जबकि भगवान परशुराम भवन या वहाँ की महिला संकीर्तन मंडली से उनका कोई सम्बन्ध या सरोकार नहीं है। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के प्रधान यशपाल तिवारी ने बताया कि पिछले दो साल करोना के कारण भगवान परशुराम जयन्ती जोश उल्लास से नहीं मनायी जा सकी थी, परंतु इस वर्ष लोगों में विशेष उत्साह और सक्रियता दिखाई दे रही है। सभा के प्रधान यशपाल तिवारी ने यह भी बताया कि, जयन्ती के इस पावन पर्व पर भगवान परशुराम भवन को अति शोभनिय ढंग से रंग रोगन और चित्रकारी द्वारा सजाया गया है। परन्तु हाल ही में पूर्व प्रधान ओम् प्रकाश शुक्ला के निधन हो जाने के कारण शोभा यात्रा नहीं निकाली जाएगी।ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ की ऑर से सभी परिजनों से विनम्र आग्रह किया गया कि वे अपने सगे सम्बन्धियों और मित्रों सहित सपरिवार भगवान परशुराम जयन्ती समारोह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *