Breaking News

सोनालीका ने पंजाब के किसानों के लिए लॉन्च किया नया लुक व स्टाइलिश टाइगर DI75 ट्रैक्टर

 

चंडीगढ़, 

भारत के नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने ट्रैक्टर उद्योग में प्रौद्योगिकी विकास का नेतृत्व किया है तथा पंजाब और हरियाणा के राज्य किसानों के लिए अपने नवीनतम ट्रैक्टर पेश करने के लिए उत्साहित है। कंपनी ने आज सोनालीका टाइगर DI 75 4WD और टाइगर DI 65 4WD को लॉन्च किया – अत्याधुनिक ट्रैक्टर जिन्हें सर्वोत्तम सीआरडीएस तकनीक के साथ अनुकूलित किया गया है और किसान उत्पादकता के साथ-साथ आय को अधिकतम करने के लिए पॉवर और फ्यूल इकॉनमी के दोहरे लाभ हैं। वर्ष 2016 में यूरोपीय और अमेरिकी एमिशन मानदंडों का अनुपालन करते हुए, सोनालीका सीआरडीआई तकनीक पेश करने वाली भारत की पहली कंपनी थी। आयोजन के दौरान, कंपनी ने अपने अत्यधिक प्रशंसित ‘सोनालीका टाइगर DI 60’ मॉडल का भी प्रदर्शित किया, जो ‘ डिज़ाइन इन यूरोप’ है और भारतीय कृषि आवश्यकताओं के अनुसार अनुकूलित किया गया है। पंजाब राज्य के किसान प्रकृति में प्रगतिशील हैं और अपनी उत्पादकता में सुधार के लिए हमेशा उच्च तकनीक को अपनाने के लिए उत्सुक रहते हैं।

भारत के प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक, सोनालीका ने 2019 में ‘टाइगर ट्रैक्टर’ सीरीज़ लॉन्च की और तभी से सभी क्षेत्रों में किसानों का दिल जीत रही है। नई सीआरडीएस तकनीक सोनालीका ट्रैक्टर्स को आगामी ट्रेम स्टेज IV एमिशन मानदंडों का पालन करने में मदद करेगी और 10% तक बेहतर फ्यूल इकॉनमी प्रदान करेगी। टाइगर DI 75 शक्तिशाली 4 सिलेंडर 4,712 सीसी इंजन से लैस है जो 290 Nm का अधिकतम टॉर्क और 2,200 KG हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता प्रदान करता है। दोनों मॉडल 4WD और 2WD ड्राइव में उपलब्ध होंगे और 12+12 शटल टेक ट्रांसमिशन, इंटेलीजेंट कंट्रोल यूनिट और 5G हाइड्रोलिक कंट्रोल सिस्टम जैसी प्रीमियम तकनीकों से लैस होंगे। यह पंजाब राज्य के किसानों को कृषि समृद्धि हासिल करने में मदद करेंगे।

प्रीमियम क्रोम ट्रिम्स, DRL के साथ ट्विन बैरल हेडलैंप, आरामदायक सीट और मल्टी-फंक्शन कंसोल के साथ है। विवेक गोयल, प्रेसिडेंट और चीफ- सेल्स एंड मार्केटिंग, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने कहा, “सोनालीका में हर नई टेक्नोलॉजी इनोवेशन किसानों को उत्तम प्रदर्शन देने के साथ कृषि समृद्धि प्रदान करने के लिए बनाया जाता है। हमारे नए टाइगर DI 75 4WD और टाइगर DI 65 4WD पॉवर और फ्यूल इकॉनमी के दोहरे लाभ से लैस हैं और पंजाब और हरियाणा के किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 2016 में हम यूरोपीय और अमेरिकी एमिशन मानदंडों का अनुपालन करने वाली सीआरडीआई जैसी नई तकनीक पेश करने के लिए भारत के प्रमुख कंपनी थे और हम भारत के साथ-साथ विदेशों में भी किसानों के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को पेश करना जारी रखेंगे।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *