Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की प्रस्तावना के रूप में रेणुकारमा महिला अचीवर्स पुरस्कार आयोजित किया जाएगा

  • सशक्त महिलाएं होंगी सम्मानित, संगीतमय कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़

द नरेटर्स परफॉर्मिंग आर्ट्स सोसाइटी, इंडिया’ चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस , लांडरान, मोहाली के सहयोग से आने वाले महिला दिवस को चिह्नित करने हेतु 4 मार्च को सुबह 11:30 बजे सीजीसी परिसर में रेनूकारमा वीमेन अचीवर्स अवार्ड का आयोजन कर रही है।

यहां आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में सीजीसी, लांडरां के डीन छात्र कल्याण डॉ. गगनदीप भुल्लर , मेजर (रिटायर्ड) हरजीत सिंह औलख , डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन), सीजीसी, लांडरां और द नरेटर्स की संस्थापक और निदेशक निशा लूथरा ने मीडिया से बातचीत की।

निशा लूथरा ने कहा, “समारोह का उद्देश्य ट्राइसिटी की कुछ प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करना है। क्षेत्र के बाहर से उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं के बजाय हमने ट्राईसिटी की कुछ साहसी महिलाओं को पहचानने के बारे में सोचा।”

निशा लूथरा ने बताया कि समारोह का उद्देश्य प्रोफेसर अलका कंसरा, कवयित्री, प्रोफेसर और लेखिका ; अर्चना आर सिंह कवयित्री, प्रोफेसर एवं लेखिका; जस के शान, मोटिवेशनल स्पीकर , वेलनेस लीडरशिप कोच, उद्यमी और एनर्जी थेरेपिस्ट; सोनिका सेठी, लेखिका, कवयित्री और अंग्रेजी की एसोसिएट प्रोफेसर; मनजिंदर गुलयानी, एसोसिएट प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी की उल्लेखनीय उपलब्धियों का सम्मान करना और जश्न मनाना है। यह वह महिलाएं हैं जिन्होंने रूढ़िवादिता को तोड़ा है और अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इन सबकी वास्तविक कहानियों पर प्रकाश डालने के लिए ‘संगीतमय अंतराल’ और कहानी कहने के एक अनूठे मिश्रण के माध्यम से, उनकी कहानियों को मंच पर शक्तिशाली और आकर्षक ढंग से जीवंत किया जायेगा।

सीजीसी, लांडरां के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गगनदीप भुल्लर कहती हैं कि हम अपने छात्रों को कक्षा से परे भी उनकी समग्र शिक्षा के लिए प्रेरित करने के अनोखे तरीके ढूंढते रहते हैं, इसलिए हमने इस महिला दिवस को चिह्नित करने के लिए खुशी-खुशी वीमेन अचीवर्स पुरस्कारों का आयोजन करने की योजना बनाई है ।

मीडिया से बात करते हुए बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सूफी गायिका मनमीत कौर का संगीतमय कार्यक्रम होगा। उनकी भावपूर्ण धुनें महिलाओं की उपलब्धियों की कहानियों के लिए एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में काम करेंगी, प्रत्येक कहानी की भावनात्मक गूंज को बढ़ाएंगी और दर्शकों के लिए वास्तव में एक गहन अनुभव का निर्माण करेंगी। अमन सोहल अपनी बांसुरी के जादू और धुन से पूरे अनुभव को बढ़ाएंगे। उनके साथ गिटार पर आर्यन कौशिक संगत करेंगे।

निशा लूथरा ने बताया कि कहानी कहना एक कला है जो कहानी सुनाए जाने के बाद कई दिनों तक दर्शकों के साथ रहनी चाहिए, इसलिए वीमेन अचीवर्स को अनूठे ढंग से पेश किया जायेगा।

मेजर (रिटायर्ड ) हरजीत सिंह औलख , डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन), सीजीसी, लांडरां ने कहा कि डॉ. रंजना मलिक, अध्यक्ष आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ; मनराज ग्रेवाल, चंडीगढ़ में द इंडियन एक्सप्रेस के स्थानीय संपादक; सरिता खुराना, पोषण विशेषज्ञ, खाद्य लेखक, कुकरी विशेषज्ञ, जी खाना खजाना फेम; बिट्टू सफीना संधू, कवि, लेखिका उद्यमी ; रवि पंधेर लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक रणनीतिकार, बाल परामर्शदाता और निम्रत गुजराल, डायरेक्टर इंस्कोल हेल्थकेयर समारोह में उपस्थित रहेंगी। यह महिलाएं वीमेन अचीवर्स को सम्मानित करेंगी और कार्यक्रम की शान को ओर बढ़ाएंगी।

युवा उद्यमी और डिजाइनर, इशानी धीमान युवा छात्रों के लिए अपनी कलेक्शन्स प्रस्तुत करेंगी। समारोह के मास्टर ऑफ सेरेमनी राजेश आत्रेय होंगे, उनकी अनोखी आवाज आपको रुकने और सोचने पर मजबूर कर देगी। राजन के बथेजा, दिव्या शर्मा, लोकेश चौधरी, रेखा मित्तल, निर्माण जोशी, हरजोत लूथरा, मनिका महाजन और श्वेता यादव की टीम समारोह के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *