Breaking News

अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आप में हुए शामिल 

  •  जरनैल सिंह, प्रदीप छाबड़ा और मलविंदर सिंह कंग ने किया स्वागत
  •  पंजाब के लोग पारंपरिक दलों की संकीर्ण और लूटने की राजनीति से तंग आ चुके हैं : जरनैल सिंह


 चंडीगढ़ 

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब का काफिला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।  प्रदेश में अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी को आज एक बड़ा बल मिला जब पटियाला और मोहाली जिलों के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता युवा नेता हरीश शर्मा (अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड, पंजाब) के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।  ‘आप’ के पंजाब और चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह , चंडीगढ़ मामलों के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा और पार्टी प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने इन नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया।

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी से बहुत प्रभावित हो रहे हैं।  इसलिए समाज का हर वर्ग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष हरीश शर्मा की रहनुमाई में जिलाध्यक्ष मोहाली मनीष शर्मा के नेतृत्व में पंजाब युवा प्रभारी प्रीत अहरू (सनौर), पवन कुमार, जगदीप शर्मा, करमवीर सिंह, सतीश सिंह, गुलजार सिंह, सुरजीत सिंह, उप जिलाध्यक्ष मोहाली राजिंदर सिंह, तरुण मंगली, राहुल, आकाश, गुरदेव सिंह, बलराज सिंह, गुरमीत सिंह, विकास शर्मा, रजत शर्मा, कुलवंत सिंह, प्रिंस शर्मा और सुहिल कुमार आदि वर्कर और पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
विधायक जरनैल सिंह ने उम्मीद जाहिर की कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बंदनी निश्चित है क्योंकि पंजाब के लोग पारंपरिक पार्टियों की संकीर्ण और लूटने की राजनीति से तंग आ चुके हैं।  राज्य की जनता राजनीतिक बदलाव लाना चाहती है, जिसके लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुनने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *