Breaking News

नशे के खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ने की जरुरत : अमित शाह

  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

चंडीगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने कहा कि नशे को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा की नशे के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा और अगर हम मिलकर लड़ते हैं तो कुछ सालों में देश नशा मुक्त हो जाएगा। उन्होंने बताया की नशे पर नकेल कसने के लिए आधुनिक फॉरेंसिक साइंस दफ्तर खोले गए हैं।

अमित शाह ने कहा कि नशे को खत्म करने लिए इसकी जड़ तक जाना होगा। इसके साथ ही नशे के जल में फंस चुके बच्चों को भी बाहर निकलना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा की अगर हम मिलकर लड़ते हैब तो कुछ सालो में देश नशा मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा शरीर और समाज को खोखला कर रहा है। इसके साथ ही संबोधन के उन्होंने कहा कि नशे से कमाया गया पैसा देश के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। पंजाब को माशे के खात्मे के लिए कोशिश तेज करनी होगी। पंजाब में नशा ज्यादा है जिसके चलते केंद्र द्वारा पंजाब के लिए फॉरेंसिक लैब और एन.सी.बी. सेंटर बनाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के मुख्यमंत्री, चंडीगढ़ प्रशासक, बी.एस.एफ., एन.आई.ए. और एन.सी.बी. के साथ राज्यों के ए.एन.टी.एफ. प्रमुख और एन.सी.ओ.आर.डी. मैंबर भी विशेष रूप से हाजिर हैं। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री रात 8.30 बजे तक शहर में रहेंगे। अमित शाह के आने से पहले चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक लुबाना को शनिवार की सुबह घर से हिरासत में ले लिया गया।

साथ ही कांग्रेस कॉलोनी सेल के प्रधान मुकेश राय को भी हिरासत में ले लिया गया। युवा कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री से समय मांगा था। समय मागने पर सरकार द्वारा युवा कांग्रेस को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन मनोज कहीं और चले गए। बाद में लुबाना को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा मलोया और डड्डू माजरा से भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की सूचना है। चंडीगढ़ पुलिस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में कोई ढील नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए चप्पे-चप्पे पर चंडीगढ़ पुलिस के जवान आज चंडीगढ़ में देर रात तक तैनात रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लेकर गर्वनर हाउस तक पुलिस ने रिहर्सल की। इस दौरान अमित शाह की सुरक्षा में तैनात रहने वाली सभी गाड़ियों का काफ़िला दिखा। इनमें फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी शामिल थीं। अमित शाह की सुरक्षा को लेकर चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा पुलिस की तैनाती भी की गई है। वहीं अर्धसैनिक बल भी इनमें शामिल हैं। चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के नेतृत्व में यह सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी पर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने का जिम्मा है। थाना पुलिस और बीट बॉक्स भी अपने क्षेत्रों में पूरी तरह चौकसी बरते हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *