Breaking News

भाजपा नेता सुशील जैन ने नगर निगम चुनाव टिकट के लिए पार्टी मे भरा हुंकार

चंडीगढ़ ( प्रवेश फरण्‍ड ),

चंडीगढ़ सेक्टर वार्ड नंबर 34 से भाजपा नेता सुशील जैन ने नगर निगम चुनाव हेतु अपना आवेदन दिया वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 6 से अपनी धर्मपत्नी अनीता जैन के लिए आवेदन दिया

सुशील जैन ने बताया कि वह पिछले 35 साल से भाजपा की सक्रिय राजनीति में हिस्सा लिया है उन्होंने बताया कि इस दौरान पार्टी द्वारा दी गई अनेक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है जैन ने कहा कि उनकी राजनीति की शुरुआत आरएसएस से हुई और पिछले 41 वर्षों से हमारा परिवार संघ परिवार है और आरएसएस की प्रथम वर्ष ओटीसी भी की हुई है |

1986 से 1989 तक बजरंग दल के संयोजक के नाते उत्तम नगर दिल्ली मैं काम किया और 1990 मैं राम मंदिर आंदोलन मैं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं 1990 से 1991 तक युवा मोर्चा उत्तम नगर मंडल में सचिव के नाते कार्य किया 1991 से 93 और 1993 से 1995 तक युवा मोर्चा की प्रधान की जिम्मेवारी का निर्वाह किया | इस दौरान वर्तमान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी जो उस समय में युवा मोर्चा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए, उनसे संगठन के गुर सीखने का मौका मिला एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे साहिब सिंह वर्मा जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। 1997 से 1999 तक उत्तम नगर मंडल दिल्ली में प्रवक्ता की जिम्मेवारी का निर्वाह किया |

1999 से 2004 तक जनरल सेक्टरी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पंजाबी बाग में कार्य करने का मौका मिला | 2004 के पश्चात दिल्ली से चंडीगढ़ आगमन हुआ और चंडीगढ़ में 2005 से 2008 तक जिला नंबर 4 में भारतीय जनता पार्टी जिला सचिव की जिम्मेवारी मिली | 2009 से 2012 तक महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला नंबर 4 चंडीगढ़ में बखूबी दायित्व निभाया और 2012 से 2015 तक सह संयोजक ट्रेडर सेल चंडीगढ़ प्रदेश की जिम्मेदारी का निर्वाह किया | 2016 से 2019 नरेंद्र मोदी टीम चंडीगढ़ प्रदेश के प्रधान के नाते माननीय प्रधानमंत्री जी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

2020-2021 में करोना काल में जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने मेडिसन पहुंचाने एवं ओल्ड एज फोन जाकर बुजुर्गों की सेवा की एवं जो बच्चे शारीरिक और मानसिक कमजोर है उन बच्चों तक यथाशक्ति अपना सहयोग दीया | सुशील जैन ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही है | भाजपा का जैसा आदेश होगा वह पालन करेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *