Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन का चंडीगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत

चण्डीगढ़
 भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बनाती श्रीनिवासन का चण्डीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की स्थानीय इकाई के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश महिला मोर्चा एवं पंजाब प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर भारी संख्या में मोर्चा की महिलाओं ने पहुंचकर अपनी  नेता का फूल मालाओं द्वारा अभिनंदन किया गया।  गौरतलब है कि श्रीमती श्रीनिवासन तमिलनाडु की एकमात्र भाजपा विधायक ने पहली  विधानसभा का चुनाव जीतकर भाजपा का खाता खोलकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी। एयरपोर्ट पर प्रमुख रूप से कालका की पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *