Breaking News

वेरका समेत 4 पूर्व कांग्रेसी मंत्री और मोहाली के मेयर भाजपा में शामिल

    • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पंजाब कांग्रेस में खलबली
    •  

    चंडीगढ़

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे ने पंजाब कांग्रेस में खलबली मचा दी है। पंजाब के 4 पूर्व कांग्रेसी मंत्री भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें राजकुमार वेरका, शाम सुंदर अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़ और बलबीर सिद्धू शामिल हैं। इनके अलावा महिंदर कौर जोश और केवल ढिल्लो ने भी भाजपा जॉइन कर ली है।

    मोहाली से नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह ने भी भाजपा जॉइन कर ली है। बठिंडा से अकाली दल नेता रहे सरूप चंद सिंगला ने भी भाजपा जॉइन कर ली है। जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाएंगे। इससे पहले यह चारों पूर्व मंत्री सुनील जाखड़ के साथ नजर आए थे। इसका एक वीडियो सामने आया था। जिसमें सभी कांग्रेसी मंत्री खुशनुमा मूड़ में नजर आ रहे हैं। सुनील जाखड़ ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ी थी। जिसके बाद वह कांग्रेस को लगातार झटका देने में लग गए हैं। राजकुमार वेरका पंजाब के माझा इलाके में अमृतसर से आते हैं। वह बड़े दलित नेता हैं। इस बार वह चुनाव हार गए, लेकिन उनका दबदबा बरकरार है। वहीं गुरप्रीत कांगड़ मालवा से कांग्रेसी दिग्गज हैं। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैं।

    बलबीर सिद्धू मोहाली से हैं, जबकि शाम सुंदर अरोड़ा होशियारपुर से आते हैं और पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस के कुछ सीनियर नेताओं ने ताकत और मंत्री पद का लुत्फ उठाया। वह भाजपा जॉइन कर रहे हैं। वह अमित शाह से मिलने जा रहे हैं। वह चाहते हैं कि पंजाब में पैदा हुए हालात से ध्यान हटाकर इस तरफ लगा दिया जाए। जो जाना चाहता है, वह चला जाए। वह मूसेवाला से ध्यान हटाकर फोकस खुद पर करना चाहते हैं।भाजपा के महासचिव तरूण चुघ ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। असली पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने इशारा किया कि कांग्रेस के कई और दिग्गज भाजपा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *