Breaking News

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी प्रदेश की महिलाओं को बधाई                                               

  • -कहा, महिलाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लें प्रण

 चंडीगढ़
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां पर महिलाओं ने अपनी पहचान न बनाई हो। आज देश की राष्ट्रपति एक महिला है, जोकि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। महिलाओं के उत्थान व आत्मनिर्भरता की दिशा में अनेकों कार्य हुए हैं, जिनसे बदलाव आया है। इसी कड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की शुरुआत भी हरियाणा की धरती से हुई। इस अभियान में सबसे बड़ी भूमिका महिलाओं की रही है।
उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। बड़े से बड़े पद पर महिला विराजमान हुई हैं। सरकार की ओर से अनेकों कार्यक्रम महिलाओं के लिए चलाए गए हैं, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान भी एक हैं। उन्होंने कहा कि आज हर महिला यह प्रण लें कि वे बेटी को जन्म देने से न रोके। चाहें उन्हें किसी भी परिस्थिति का सामना क्यों न करना पड़े। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि लड़कियों के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। पहले जहां केवल लडक़ों के जन्म पर ही कूंआ पूजन होता था। अब सरकार की ओर से लड़कियों के जन्म पर भी कूंआ पूजन का आयोजन करवाया जाता है, जिससे समाज में लड़कियों के प्रति एक सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है।  उन्होंने कहा कि अनेकों उदाहरण हैं, जिनसे हमें महिलाओं की प्रतिभा व उनके हौसलों का पता चलता है। कल्पना चावला जिन्होंने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है जो दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *