Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर माफी मांगे कांग्रेस: मनोहर लाल

  • कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी समाज और देश की हर महिला का अपमान किया 

चंडीगढ़ 

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ना केवल महिला विरोधी है बल्कि इससे पूरे आदिवासी समाज और देश की हर महिला का अपमान किया गया है। इस टिप्पणी से कांग्रेस की गरीब, आदिवासी और महिला विरोधी मानसिकता का पता चलता है।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रपति का पद संविधान में सबसे सर्वोच्च होता है और सर्वोच्च पद पर बैठे शख्स के लिए ऐसी शब्दावली कॉंग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के मानसिक दिवालियेपन को दिखाती है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने पूरे जीवन में संघर्ष किया है। इस संघर्ष के बलबूते ही वे आज इस पद तक पहुंची हैं लेकिन एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज से एक महिला देश की राष्ट्रपति बनी है और कांग्रेस उनका अपमान कर रही है। इस अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय टिप्पणी पर सिर्फ अधीर रंजन चौधरी ही नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को देश व राष्ट्रपति से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *