Breaking News

हमारी बेटियाँ हमारी शान, अंजुम मोदगिल की उपलब्धियां सराहनीय : अरुण सूद

Chandigarh

भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ भारत की नंबर एक महिला 50 मीटर स्पोर्ट्स शूटर, अर्जुन अवार्डी, राष्ट्रमंडल खेलों की रजत और स्वर्ण पदक विजेता अंजुम मुदगिल से सेक्टर 37ए, चंडीगढ़ में उनके घर पर मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। अरुण सूद ने कहा कि, “हमें उनकी उपलब्धियों और भारत के लिए लाए गए पदकों पर गर्व है। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने सुनिश्चित किया है कि हमारे सभी खिलाड़ियों को सभी स्तरों पर सर्वश्रेष्ठ खेल, अंतरराष्ट्रीय कोचिंग सुविधाएं और खेल बुनियादी ढांचा मिलना चाहिए। रेड टेपिसम और खेल गतिविधियों में विभागों के अनावश्यक हस्तक्षेप को हटा दिया गया है।अरुण सूद ने अंजुम व शहर के अन्य खिलाड़ियों को प्रशासन और पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
अरुण सूद के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष रवींद्र पठानिया, महासचिव मीनाक्षी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गीतिका जैन, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजीव ग्रोवर, मनोनीत क्षेत्र पार्षद उमेश घई, सोशल मीडिया जिला संयोजक नितेश रतन भी थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *