Breaking News

त्रिकालदर्शी सेवा दल ने नव वर्ष के उपलक्ष्य में ब्रेड-पकौड़े एवं चाय प्रसाद का लंगर लगाया

  • अनिल दुबे व नवनिर्वाचित पार्षद विमला दुबे ने ब्रेड-पकौड़े एवं चाय प्रसाद का लंगर बरताया
चण्डीगढ़ 
 त्रिकालदर्शी सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा नव वर्ष-2022 के उपलक्ष्य में  रेलवे स्टेशन रोड़ पर सीटीयू वर्कशॉप के पास स्थित मोक्ष धाम के सामने ब्रेड पकौड़े एवं चाय प्रसाद का लंगर लगाया गया।
दल के प्रधान दीनदयाल त्रिपाठी ने बताया कि कई गणमान्य लोगों सर्वश्री अनिल कुमार दुबे (पूर्व डिप्टी मेयर),  नवनिर्वाचित पार्षद विमला दुबे के साथ-साथ  वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र कुमार पाण्डेय व राकेश चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह सैनी, सुरेंदर कुमार गुप्ता, हिन्दू तख़्त के अध्यक्ष मनीष दुबे व प्रवक्ता अशोक कुमार तिवारी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीना नाथ चौहान, पूर्व भाजपा मंडल मंत्री नागेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राम बालक शुक्ला एवं सामाजिक कार्यकर्ता पारस यादव, देवेंद्र कुमार मौला, सतिश शुक्ला, तारा शंकर तिवारी, राधे श्याम सिंह व गगन दीप मिनाश ने भी लंगर बरताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *