Breaking News

हरियाणा के 16 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, हो सकता है हरियाणा बाढ़ग्रस्त घोषित

 

CHANDIGARH


उत्तर हरियाणा में पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिले शामिल हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिले दक्षिण और दक्षिण पूर्व में शामिल हैं।
सिरसा में घग्गर का कहर जारी है। नदी का पानी बांध के किनारे तक पहुंच गया है। हरियाणा के सिरसा में घग्गर नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान पर है।
पानी बांध के दोनों किनारे तक जा पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
हरियाणा में घग्गर और यमुना नदी का पानी 80 और गांवों में घुस गया है।
अब 1378 गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं। राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
बाढ़ और बिजली गिरने से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 अभी भी लापता हैं।
राज्य के हालातों को देखते हुए सरकार अब प्रदेश में बाढ़ घोषित करने की तैयारी कर रही है।
राज्य में बाढ़ घोषित होने से सरकार बाढ़ग्रस्त राज्यों के अनुरूप राहत मांग पाएगी।
अभी केंद्र की ओर से सूबे को 216 करोड़ रुपए की फौरी राहत दी गई है, जबकि इस राशि के मुकाबले नुकसान कहीं ज्यादा हुआ है।

अभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से बाढ़ से मरने वालों के लिए 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।
हरियाणा सरकार की ओर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए 20 हजार से 1.20 लाख रुपए तक दिए जाएंगे।
इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पशुओं की मौत के मामले में दुधारू की श्रेणी बनाकर मुआवजा दिया जाएगा।
यदि किसान की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है तो उसे 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से सरकार मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *