Breaking News

7 सितंबर को तिरंगे के नीचे होगी मेक इंडिया नंबर वन की लॉन्चिग : डॉ. सुशील गुप्ता

  • दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे संवाद : डॉ. सुशील गुप्ता


चंडीगढ 

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई आम आदमी पार्टी लड़ रही है। आजादी की दूसरी लड़ाई देश को विकसित राष्ट्र बनाने की है। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। वे सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 सितंबर को हिसार से मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत कर रहे हैं। इसके तहत तिरंगे के नीचे देश और प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए एक मूवमेंट की शुरुआत होगी। इसमें प्रदेश के कोने कोने से युवा पहुंचेंगे। उनके साथ संवाद किया जाएगा। इसके बाद पूरे देश में मेक इंडिया नंबर वन को लेकर मुहिम चलेगी और पहुंचेगी।

प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि एक तरफ दिल्ली मॉडल है जहां स्कूल अच्छे हैं, अस्पताल अच्छे है, महिलाओं को सम्मान है। युवाओं को रोजगार है। वहीं दूसरी तरफ आज हरियाणा भ्रष्टाचार में नंबर वन है । आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। आज हरियाणा अपराध में नंबर वन है। इन सब समस्याओं को खत्म करने के लिए हरियाणा को नंबर वन बनाने के लिए दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत करेंगे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के स्कूलों को नंबर वन बनाएंगे, अस्पतालों को नंबर वन बनाएंगे। युवाओं को रोजगार देंगे। किसानों की आय बढ़ाएंगे, महिलाओं को बराबरी का हक देंगे। तभी तो प्रदेश और देश नंबर वन बनेगा।

उन्होंने कहा कि पहले देश में परिवारवाद था, अब मित्रवाद है। पहले एक ही परिवार को आगे बढ़ाने की बात की जाती थी। एक ही परिवार का घर भरने की बात होती थी। अब अपने मित्रों को आगे बढ़ाने की बात की जारी है। उन्होंने कहा कि आदमपुर से 8 सितंबर को परिवारवाद और मित्रवाद को खत्म करने की शुरुआत आम आदमी पार्टी करेगी। तिरंगे के नीचे पूरे प्रदेश से आई जनता राष्ट्रवाद की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देश को नंबर वन बनाने का प्रण लिया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी नॉर्थ जोन संयोजक चित्रा सरवारा, नॉर्थ जोन सचिव योगेश्वर शर्मा और वरिष्ठ नेता सरदार मक्खन सिंह लबाना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *