- रुक रुककर हो रही भारी बारिश के कारणा यमुना नदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है।
खबरें ऑनलाइन
ग्रेटर नोएडा। रुक रुककर हो रही भारी बारिश के कारणा यमुना नदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पहले ही खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। इस समय दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 208.45 मीटर तक पहुंच चुका है। यह दिल्ली में अब तक के इतिहास का सर्वाधिक जलस्तर है। इसी प्रकार नोएडा से लेकर जेवर तक भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। अब तक करोड़ों रुपये मूल्य की फसलें यमुना नदी बहा ले गई है।
यमुना से बढ़ रहा खतरा
गौतमबुद्धनगर जिले के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने चेतना मंच को बताया कि बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी ऐतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। श्री वर्मा के मुताबिक हालात चिंताजनक बने हुए हैं और खतरा लगातार बढ़ रहा है। जिला प्रशासन की टीम लगातार बचाव के उपाय करने में जुटी हुई है। एनडीआरएफ की टीमों को तैयार रहने के लिए पहले ही कहा जा चुका है। निचले क्षेत्र के खतरे वाले गांवों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। यमुना का पानी अब तक करोड़ों रुपये की फसलों को अपने साथ बहा ले गया है। सर्वाधिक नुकसान जेवर क्षेत्र के किसानों को हुआ है।